अपराध

कोटद्वार से पाबौ-नौठा जा रहा वाहन गुमखाल के नजदीक हुआ दुर्घटनाग्रस्त, छह लोग घायल

कोटद्वार: कोटद्वार से पाबौ जा रहा एक वाहन गुमखाल के निकट दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में छह लोग घायल हो गए। बताया जा रहा कि घायल चपलौड़ी नौठा जा रहा था। हादसे के बाद पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां उनकी हालत सामान्य बताई जा रही है।

रविवार सुबह 6:40 बजे डीसीआर के माध्यम से थाना लैन्सडाउन पर सूचना प्राप्त हुई कि दुगड्डा से गुमखाल आने वाला वाहन संख्या UK12-TA-1182 (बोलेरो) देवीखाल के पास सड़क से नीचे खाई में गिर गया है। इस सूचना पर तत्काल थाना लैंसडाउन, चौकी गुमखाल एवं चौकी दुगड्डा से पुलिस बल मय आपदा उपकरणों सहित तत्काल मौके पर पहुँचा ताथ कड़ी मशकत करते हुये घायलों का रेस्क्यू किया गया।

घायलों को 108 एम्बूलेन्स के माध्यम से उपचार हेतु कोटद्वार अस्पताल भेजा गया। जानकारी करने पर वाहन चालक ने बताया गया कि उक्त वाहन में 06 व्यक्ति सवार थे वह वाहन को दिल्ली से लकेर पाबौ जा रहा था देवीखाल के निकट अचानक नींद की झपकी आ जाने से वाहन सड़क से नीचे गिर गया।

घायलों का नाम पताः-
1- सते सिंह पुत्र स्व0 कुंवर सिंह (चालक), निवासी-खोलिधार, पोस्ट ऑफिस चपलोड़ी, जनपद पौड़ी गढ़वाल (उम्र-26 वर्ष)।
2- पंकज सिंह पुत्र श्री भान सिंह, निवासी उपरोक्त (उम्र-22 वर्ष)।
3- करण सिंह पुत्र बचन सिंह, निवासी उपरोक्त (उम्र-52 वर्ष)।
4- श्रीमती राजेश्वरी नेगी पत्नी सुरेंद्र सिंह नेगी, बुराँसी नौठा, जनपद पौड़ी गढ़वाल (उम्र-55 वर्ष)।
5- सुरेंद्र सिंह पुत्र स्व0 प्रेम सिंह, निवासी उपरोक्त (उम्र-60 वर्ष)।
6- सुरेंद्र सिंह नेगी, पुत्र नामालूम, निवासी उपरोक्त (उम्र-55 वर्ष)।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button