अपराध

UKSSSC: नकलचियों पर कसेगा शिकंजा, एसटीएफ ने पेपर लीक करवाने वाले 200 से ज्यादा अभ्यर्थियों की लिस्ट यूकेएसएसएससी को सौंपी, लगेगा प्रतिबंध, देखें सूची

देहरादून: उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के बाद अब पेपर लीक करने वाले 200 से अधिक नकलचियों को उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) भी प्रतिबंधित करने जा रहा है। पुलिस ने इन अभ्यर्थियों की सूची आयोग को सौंप दी है। जल्द ही आयोग इन्हें नोटिस जारी करने जा रहा है।

अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की स्नातक स्तरीय भर्ती परीक्षा का पेपर लीक का खुलासा होने के बाद एक-एक कर सचिवालय रक्षक भर्ती, वन दरोगा भर्ती और फॉरेस्ट गार्ड भर्ती में भी पेपर लीक के प्रकरण सामने आए थे। आयोग ने इन भर्तियों को रद्द कर दिया था, जिनका आयोजन अब अप्रैल, मई और जून में कराने की योजना है। एसटीएफ ने मामले की जांच की थी, जिसमें न केवल अभ्यर्थी बल्कि पेपर लीक से जुड़े आरएमएस कंपनी के मालिक सहित तमाम लोग सलाखों के पीछे चले गए थे।

स्नातक स्तरीय परीक्षा 2021 लीक प्रश्नपत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 116 वहीं वन दारोगा परीक्षा 2021 में अनुचित साधनों का प्रयोग करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 20 है। इसी तरह सचिवालय रक्षक भर्ती परीक्षा 2021 में लीक प्रश्नपत्र प्राप्त करने वाले अभ्यर्थियों की संख्या 14 है। अन्य अभ्यर्थियों की अभी जांच चल रही है, जिसके बाद संख्या में बढ़ोतरी हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button