अपराध

अंकिता हत्याकांड: धरने पर बैठे परिजन, बेटी को याद कर हुए भावुक, कहा एसआईटी की जांच पर भरोसा नहीं, सीबीआई से करवाएं मामले की जांच

ऋषिकेश: श्रीनगर के बेटी अंकिता हत्याकांड को हुए दो महीने से अधिक का समय हो चुका है लेकिन अब तक पुलिस किसी नतीजे तक नहीं पहुंच सकी है। मामले की जांच कर रही एसआईटी अब तक अपनी चार्जशीट भी दाखिल नही कर सकी है, ऐसे में अंकिता के स्वजन पुलिस कार्रवाई से नाखुश होकर धरने पर बैठ गए हैं। ऋषिकेश में धरने पर बैठे अंकिता भंडारी के परिजनों ने आरोपियों के नार्को टेस्ट की मांग की है। साथ ही मामले की सीबीआई जांच के लिए भी कहा है।

उन्होंने कहा कि जब तक उनकी बेटी को न्याय नहीं मिलेगा, वह हर संभव कानूनी लड़ाई लड़ते रहेंगे। अंकिता भंडारी को न्याय दिलाने के लिए युवा न्याय संघर्ष समिति की ओर से 41 दिन से कोयलघाटी में धरना दिया जा रहा है। समिति के सदस्य क्रमिक अनशन और आमरण अनशन कर रहे हैं। अंकिता के पिता वीरेंद्र भंडारी सोमवार शाम को भी धरनास्थल पहुंचे थे।

उन्होंने कहा कि उन्हें एसआईटी की जांच पर भरोसा नहीं है। वह इस मामले में सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कहा कि मामले की सीबीआई जांच शुरू नहीं होने तक वह संघर्ष करते रहेंगे। उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाते हुए कहा कि घटना के अगले ही दिन घटनास्थल के सबूत नष्ट कर दिए गए थे। घटनास्थल के पास फैक्टरी के जिस कमरे में अन्य आरोपी रहते थे उसमें भी आग लगा दी गई। उन्होंने कहा की घटना से संबंधित सारे साक्ष्यों को नष्ट कर दिया गया है। एसआईटी इस मामले में जांच कर रही है। जब साक्ष्य ही खत्म हो गए तो आरोपियों को कठोर सजा कहां से मिलेगी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button