धर्म संस्कृति

सुशांत सिंह की यादें रहेंगी जिंदा, केदारनाथ मंदिर के पास बनेगा फोटोग्राफी प्वाइंट, संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने किया एलान

देहरादूनः उत्तराखंड के केदारनाथ में दिवंगत फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की याद में एक फोटाेग्राफी प्वाइंट बनाया जाएगा। प्रदेश के संस्कृति मंत्री सतपाल महाराज ने इसका ऐलान किया है। उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत ने केदारनाथ नाम से एक फिल्म में काम किया था। दर्शकों ने इसे खूब पसंद किया। ऐसे में सरकार उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए केदारनाथ मंदिर के पास एक फोटोग्राफी पॉइंट बनाने की योजना तैयार कर रही है। 

बालीवुड फिल्म केदारनाथ में मुख्य भूमिका निभाने वाले सुशांत सिंह राजपूत साल 2020 में मुंबई के अपने अपार्टमेंट में सीलिंग से लटके पाए गए थे। सतपाल महाराज ने चारधाम यात्रा के लिए बुलाई गई रिव्यू मीटिंग में यह ऐलान किया है। महाराज ने कहा, ‘केदारनाथ नाम की एक फिल्म में काम करने वाले फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की याद में हम एक फोटोग्राफी प्वाइंट बनाने की योजना बना रहे हैं। 

देहरादून की मीटिंग में हमने इस बात पर डिस्कस किया है। इस प्रोजेक्ट के तहत केदारनाथ फिल्म के स्टिल के साथ मंदिर के पास एक फोटोग्राफी पॉइंट बनाया जाएगा। केदारनाथ आने वाले टूरिस्ट्स यहां फोटो खिंचा सकेंगे। महाराज ने कहा कि इससे बॉलिवुड के अन्य फिल्म मेकर्स यहां अपनी फिल्म शूट करने के लिए प्रेरित होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button