धर्म संस्कृति

गंगोत्री धाम में -4 डिग्री तापमान में साधु सन्यासी का बर्फीले पानी से नहाने का वीडियो वायरल, देखकर हर कोई हैरान

उत्तरकाशी : तीन दिन से चारों धामों में लगातार हो रही बारिश व बर्फबारी के चलते तापमान शून्य से नीचे चला गया है। इसी बीच गंगोत्री धाम का एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें साधना करने वाले साधु सन्यासी गंगा स्नान व ध्यान सहित अन्य दैनिक क्रियाकलापों से विचलित नहीं हो रहे हैं।

गंगोत्री धाम का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक साधु बर्फ के बीच से होकर भागीरथी नदी के किनारे तक पहुंच रहा है और फिर नदी के ऊपर जमी बर्फ को तोड़कर मग से गंगा स्नान कर रहा है।

बर्फीले पानी से स्नान करते साधु संत

गंगोत्री धाम के तीर्थ पुरोहित ने यह वीडियो बनाया है। बताया जा रहा है कि धाम में इन दिनों अधिकतम तापमान -4 और न्यूनतम तापमान -10 डिग्री सेल्सियस बना हुआ है। धाम के चारों तरफ बर्फ की चादर बिछी हुई है। ऐसे में जो साधु संत यहां साधना कर रहे हैं वह निश्चित रूप से प्राण साधना है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button