ऋषिकेश: पौड़ी जिले के यमकेश्वर प्रखंड का एक व्यक्ति दो दिन से लापता है। आशंका जताई जा रही है कि वह गंगा में बह गया है। एसडीआरएफ लगातार व्यक्ति की तलाश में रेस्क्यू अभियान चला रही है, लेकिन उसका अब तक कहीं पता नहीं लग पाया है।
एसडीआरएफ के अधिकारियों की मानें तो अमोला गांव के रहने वाले 60 वर्षीय जगदीश डबराल सोमवार की शाम से लापता हैं। ग्रामीणों ने पुलिस को बताया कि बुजुर्ग को उस रोज ताल नदी के पास देखा गया था। आशंका व्यक्त की गई कि बुजुर्ग ताल नदी में बह गया है। यह नदी बीन नदी में मिलने के बाद आगे गंगा नदी से मिल जाती है। बुजुर्ग के डूबने की आशंका को देखते हुए एसडीआरएफ की टीम ने नदी क्षेत्र में सर्च अभियान चलाया। बुजुर्ग का कुछ पता नहीं चला।

More Stories
बडोवाला में बैंककर्मी पर दबंगों ने झोंका फायर, गोली कर्मी के पेट को छूकर निकली
रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में ED की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी नवीन मित्तल को दबोचा
फर्जी शस्त्र लाइसेंस गिरोह का पर्दाफाश, STF ने गन हाउस के मालिक को किया गिरफ्तार