देहरादून: मां यमुना की डोली मंगलवार आज सुबह 8:15 बजे यमुनोत्री धाम के लिए रवाना हो गई है। स्थानीय पारंपरिक वाद्ययंत्रों के साथ मां की डोली को उनके भाई शनिदेव समेश्वर देवता की डोली भी विदा करने निकली। यमुनोत्री विधायक संजय डोभाल,अजबीन पंवार,पुलिस प्रशासन के साथ ही यमुना के मायकेवासी इस दौरान मौजूद रहे।डोली के पहुंचते ही दोपहर 12:15 बजे मंदिर के कपाट खोले जाएंगे।
वहीं मां गंगा की उत्सव डोली भैंरोघाटी स्थित भैंरो मंदिर में रात्रि विश्राम के बाद मंगलवार सुबह गंगोत्री धाम के लिए प्रस्थान करेगी। यहां आज पूर्वाह्न 11:15 बजे पूरे विधि विधान से गंगोत्री मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ ग्रीष्मकाल के लिए खोले जाएंगे। गंगोत्री व यमुनोत्री धाम के कपाट आज विधि-विधान से श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। हर हर गंगे, जय मां गंगे के जयकारों और आर्मी बैंड की धुन पर शीतकालीन पड़ाव मुखबा (मुखीमठ) से मां गंगा की उत्सव डोली गंगोत्री धाम के लिए रवाना हो गई।

More Stories
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था उल्लास से गूंजा धाम
श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुले, पुष्प वर्षा के साथ जयकारों से गूंजा धाम, पीएम ने दी बधाई
धामी सरकार का जबरदस्त एक्शन, 03 वरिष्ठ अधिकारियों को हटाया