अपराध

स्मैक की तस्करी में पौड़ी के दो युवक गिरफ्तार, पंजाब से लेकर आए थे नशा

देहरादून: पहाड़ के युवा भी अब तेजी से नशे की दलदल में फंसते जा रहे हैं। पहले वह खुद नशे के आदी हुए और अब अन्य युवकों को नशे की दलदल में धकेल रहे हैं। उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने स्मैक तस्करी में पौड़ी गढ़वाल के दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी पंजाब से स्मैक लाकर देहरादून में सप्लाई कर रहे थे। दोनों खुद भी स्मैक के आदी हैं। पुलिस ने दोनों आरोपितों से 64 ग्राम स्मैक बरामद की है।

एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि एंटी नार्को टास्क फोर्स (एएनटीएफ) को सूचना मिली थी कि दो तस्कर पंजाब के पटियाला से स्मैक लाकर रायपुर क्षेत्र में सप्लाई कर रहे हैं। सूचना के आधार पर एएनटीएफ के मुख्य आरक्षी सुधीर केसला की देखरेख में एक टीम रायपुर क्षेत्र में भेजी गई। टीम ने रायपुर थाना पुलिस के साथ सुमित बिष्ट उम्र 20 वर्ष निवासी लालपानी कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल व प्रियांशु नेगी उम्र 20 वर्ष निवासी सतपुली मैन बाजार पौड़ी गढ़वाल को गिरफ्तार करते हुए उनके पास से 64 ग्राम स्मैक बरामद की।

पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह शुभम निवासी पटियाला पंजाब से स्मैक लेकर आए थे। देहरादून में उन्होंने अपने पैडलरों को स्मैक सप्लाई करनी थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों के अपराधिक इतिहास की जानकारी जुटाई जा रही है, इसके अलावा वह किसे यह स्मैक सप्लाई कर रहे थे, इस बारे में भी पता करवाया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button