देहरादून: विजिलेंस सेक्टर देहरादून ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लीडिंग फायरमैन को 10 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। विजिलेंस को शिकायत मिली थी कि मालिनी वैली कॉलेज ऑफ़ एजूकेशन कोटद्वार की बिल्डिंग की फायर एनओसी रिनुअल करने के लिए आवेदन किया गया था।
एनओसी रिन्यू करवाने के एवज में वह रिश्वत की मांग कर रहा था। शिकायत के आधार पर विजिलेंस की ओर से टीम बनाई गई। सोमवार को विजिलेंस की एक टीम को कोटद्वार भेजा गया। विजिलेंस की टीम ने लीडिंग फायरमैन रणधीर सिंह को रिश्वत लेते गिरफ्तार कर लिया।

More Stories
बडोवाला में बैंककर्मी पर दबंगों ने झोंका फायर, गोली कर्मी के पेट को छूकर निकली
रजिस्ट्री फर्जीवाड़े में ED की बड़ी कार्रवाई, मुख्य आरोपी नवीन मित्तल को दबोचा
फर्जी शस्त्र लाइसेंस गिरोह का पर्दाफाश, STF ने गन हाउस के मालिक को किया गिरफ्तार