Video: सहस्त्रधारा स्थित कर्लिगार्ड क्षेत्र में अतिवृष्टि होटल ढहा,आधी रात घरों से बाहर निकले लोग

देहरादून: बारिश का कहर लगातार जाती है। सोमवार देर रात से लगातार हो रही बारिश के कारण जनजीवन एक बार फिर अस्त व्यस्त हो गया। देर रात सहस्रधारा के कर्लीगार्ड क्षेत्र में अतिवृष्टि के कारण अचानक जलस्तर बढ़ गया, जिसके कारण एक होटल क्षतिग्रस्त हो गया जबकि कई घरों व दूकानों में पानी घुस गया। आधी रात में लोग डर के कारण घरों से बाहर निकल आए।
बताया का रहा है कि भूस्खलन सहस्रधारा-सलोना मार्ग पर हुआ। दहशत में जी रहे लोग टॉर्च लेकर सारी रात गश्त करते रहे। एसडीआरएफ और फायर ब्रिगेड की टीम में मौके के लिए रवाना हो गई हैं। वहीं मसूरी देहरादून मार्ग पर कोल्हूखेत से नीचे पानी वाले बैंड के समीप रात साढ़े नौ बजे भूस्खलन होने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतार लगी है। टपकेश्वर में जलस्तर काफी बढ़ गया है और डोईवाला में सुसवा अपने रुआब पर चल रही है।।




