देश विदेश

Uttarakhand Weather: मैदान से लेकर पहाड़ों में बारिश…कई जिलों में भारी बर्फबारी का अलर्ट, जानें पांच फरवरी तक मौसम का मिजाज

Uttarakhand: प्रदेश में चारधाम समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बुधवार को लंबे इंतजार के बाद आखिरकार बर्फबारी हुई, जिससे यहां पर्यटकों व किसानों के चेहरे खिल गए। वहीं पारा गिरने से ठंड भी बढ़ गई। दूसरी तरफ आज गुरुवार सुबह देहरादून सहित गढ़वाल और कुमाऊं के कई जिलों में बारिश हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले में कही-कही बारिश के साथ-साथ भारी बर्फबारी का अलर्ट जारी किया गया है।

मसूरी के धनोल्टी में बर्फबारी का खूबसूरत नजारा।

कुमाऊं में जसपुर, रुद्रपुर, खटीमा, गढ़वाल में चमोली, पौड़ी व देहरादून और हरिद्वार सहित कई जिलों में सुबह से बारिश का सिलसिला जारी है। आज ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-बर्फबारी होने से मैदानी इलाकों में कोहरे से राहत मिलेगी। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि फरवरी के पहले सप्ताह में अगर उत्तर-पश्चिम हवाओं की गतिविधि तेज रही तो ठंड का अहसास होगा, नहीं तो तापमान में कोई खास कमी देखने को नहीं मिलेगी। कुछ जिलों में बिजली चमकने के साथ ओलावृष्टि होने की संभावना है।

मौसम अब करवट बदलता रहेगा। आज जहां कई जगह पर बारिश हो रही है। वहीं कल दो फरवरी को मौसम साफ रहेगा। तीन फरवरी की रात मौसम एक बार फिर करवट लेगा और चार-पांच फरवरी को बारिश-बर्फबारी की संभावना है। विशेषज्ञों का कहना यह भी है कि बारिश और बर्फबारी से तापमान पर कुछ ज्यादा असर नहीं पड़ेगा और मैदान से लेकर पहाड़ तक लोगों को सूखी ठंड से राहत मिलेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button