अपराध

वीडियो: जेल से भागे बदमाश के साथ पुलिस की मुठभेड़, रामलीला में वानर सेना का रोल निभाते हुआ था फरार

देहरादून: दशहरे के अवसर पर जिला कारागार हरिद्वार में बंद हत्यारोपी पंकज को हरिद्वार पुलिस व एसटीएफ ने मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी हरिद्वार परमेन्द्र डोबाल व एसएसपी एसटीएफ नवनीत भुल्लर ने बताया कि वर्ष 2024 दशहरे के अवसर पर हरिद्वार जेल में रामलीला का मंचन चल रहा था। इसी दौरान बदमाश पंकज व रामकुमार जेल की दीवार को फांदकर फरार हो गए थे । इसमें एक आरोपित रामकुमार को हरिद्वार पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था एवं इसके साथी पंकज तब से तलाश की जा रही थी।

पंकज की गिरफ्तारी पर 50 हजार रुपये का इनाम रखा गया था। फरार पंकज के साथ एसटीएफ ओर हरिद्वार पुलिस के बीच दिनांक 30.1.25 की रात मुठभेड़ हो गई। खुद को घिरता देख बदमाश ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस की गोली बदमाश के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। घायल बदमाश को गिरफ्तार कर तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने बताया कि 11 अक्टूबर की रात, दशहरे से पहले हरिद्वार जिला जेल में रामलीला का मंचन हो रहा था। इस दौरान कैदी पंकज (28 वर्ष) और कैदी रामकुमार (24 वर्ष) को वानर सेना का किरदार निभाने का मौका मिला। लेकिन उन्होंने इस अवसर का फायदा उठाकर ये दोनों जेल की दीवार फांदकर फरार हो गए। रामलीला मंचन के बाद जब कैदियों की गिनती हुई, तब जेल प्रशासन को इस फरारी की जानकारी हो पाई ।

इसके बाद हरिद्वार पुलिस के साथ-साथ ही उत्तराखंड एसटीएफ द्वारा भी इन आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पंकज के साथ फरार कैदी रामकुमार को हरियाणा के यमुनानगर से पहले ही गिरफ्तार कर चुका है। अब इस मुठभेड़ में दूसरा फरार कैदी पंकज भी पुलिस की गिरफ्त में आ गया। अब पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि फरार कैदी इतने महीनों तक कहां छिपा रहा और उसे किन लोगों से मदद मिल रही थी। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि क्या इस फरारी के पीछे किसी बड़े अपराधी गिरोह का हाथ था। बदमाश पंकज को पूर्व में भी उत्तराखंड एसटीएफ ने गिरफ्तार किया गया था अब जेल से फरार होने के बाद पंकज कोई भी मोबाइल का इस्तेमाल नहीं कर रहा था।

पुलिस टीम में यह रहे शामिल

  1. प्रदीप बिष्ट, थानाध्यक्ष ज्वालापुर हरिद्वार
  2. कमल मोहन भंडारी, थानाध्यक्ष रानीपुर
  3. यशपाल सिंह, निरीक्षक एसटीएफ
  4. नरोत्तम बिष्ट, एसआई एसटीएफ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button