Dehradun : ऋषिकेश में हाथी का आतंक कम होने का नाम नहीं ले रहा है। दिन दहाड़े हाथी सड़क पर उतरकर खूब उत्पाद मचा रहे हैं। रविवार को राजाजी राष्ट्रीय पार्क के जंगल से निकलकर एक हाथी ने एम्स रोड के समीप जमकर उत्पात मचाया।
बीच सड़क पर हाथी के आने से अफरा तफरी मच गई। इस दौरान हाथी ने एक दिव्यांग युवक को पटक दिया, जिसे एम्स में भर्ती कराया गया है। हाथी को देखने के लिए तमाशबीनों की भीड़ जुट गई। स्थानीय युवक अपनी जान हथेली पर रखकर हाथी के पीछे-पीछे जाते दिखे। वन विभाग की टीम ने हाथी को जंगल की ओर बमुश्किल खदेड़ा। तब जाकर लोगों ने चैन की सांस ली।

More Stories
इंसानियत की मिसाल बने एसएसपी, कुर्सी छोड़ चलने में असमर्थ बुजुर्ग तक पहुंचे
वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले भगवान श्री बद्रीनाथ के कपाट, आस्था उल्लास से गूंजा धाम
श्री केदारनाथ धाम के कपाट खुले, पुष्प वर्षा के साथ जयकारों से गूंजा धाम, पीएम ने दी बधाई