देश विदेश

दुखद: पुंछ जिले के राजौरी सेक्टर में सेना के वाहन पर हुए आतंकी हमले में पौड़ी गढ़वाल व चमोली जिले के दो जवान शहीद

गढ़वाल: पुंछ जिले के राजौरी सेक्टर में सेना के वाहन पर हुए आतंकी हमले में पौड़ी गढ़वाल के कोटद्वार और चमोली जिले के नारायणबगड़ विकासखण्ड के बमियाला गाँव के दो जवान शहीद हो गए। कोटद्वार के शिवपुरी निवासी राइफलमैन गौतम कुमार ने अपना सर्वोच्च बलिदान दिया है। बताया जा रहा है कि गौतम कुछ दिन पूर्व ही छुट्टियां काटकर वापस ड्यूटी पर लौटे थे।

वहीं चमोली जिले के नारायणबगड़ विकासखण्ड के बमियाला गाँव का जवान नायक बीरेंद्र सिंह शहीद हुए। बीरेंद्र सिंह 15 वीं गढ़वाल रायफल के जवान थे। शहीद सैनिक के शव को जम्मू से लाया जा रहा है। उनका परिवार रुड़की में रहता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button