सड़क हादसा

डोईवाला के निकट हुआ दर्दनाक हादसा, कार पलटने से जन्मदिन में शामिल होने आए दो युवकों की मौत, पांच घायल

डोईवाला: जन्मदिन व जागरण कार्यक्रम में देहरादून के भाऊवाला से डोईवाला पहुंचे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत हो गई। उनकी कार बुल्लावाला मुख्यमार्ग में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में कार पूरी तरह से चकनाचूर हो गई। कार में सवार पांच युवक भी घायल हुए हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है जबकि दो की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

पुलिस के अनुसार मारखम ग्रांट के बुल्लावाला में बुधवार को एक बेटी का जन्मदिन का समारोह व जागरण कार्यक्रम था। यहां उनकी रिश्तेदारी के दो युवक प्रेमनगर भाऊवाला से आए थे। देर रात समारोह के बाद युवक करीब 2 बजे डोईवाला की ओर कार से घूमने के लिए निकले। उन्होंने अपनी कार में ही गांव के पांच अन्य युवकों को भी बिठा लिया। कार की गति तेज होने के चलते कर बुल्लावाला मुख्यमार्ग में अनियंत्रित होकर पलट गई।

हादसे के बाद घायलों को हिमालय अस्पताल जौलीग्रांट ले जाया गया, उपचार के दौरान कार की अगली सीट पर बैठे प्रेमनगर भाऊवाला निवासी यश व ऋषभ की मृत्यु हो गई। जबकि गांव के तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। सभी का उपचार किया जा रहा है। दो युवक सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button