अपराध

वीडियो : रविवार को मनसा देवी मंदिर बंद रखने का था विचार, श्रद्धालुओं की भीड़ बढ़ी तो खोला गया मंदिर

हरिद्वार: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में हुई दुखद घटना से हर कोई आहत है। इसी बीच मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री महंत रविंद्र पुरी ने वीडियो जारी कर बयान दिया है कि रविवार को मंदिर बंद रखने का विचार था। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए मंदिर के कपाट दर्शनों को खोले गए।

दूसरी ओर एसएसपी हरिद्वार परमेंद्र डोबाल ने बताया कि करंट की अफवाह से भगदड़ मची। लोग भागने की कोशिश करने लगे जिससे धक्का मुक्की शुरू हो गई। भीड़ के चलते श्रद्धालु एक दूसरे के ऊपर से भागने की कोशिश करने लगे जिससे 06 श्रद्धालुओं की मौके पर मौत हो गई वहीं 25 श्रद्धालुओं को बचाया गया। इनमें से कुछ को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा कि गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पांडेय, आईजी गढ़वाल राजीव स्वरूप मौके पर पहुंचे हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के भी हरिद्वार पहुंचने की सूचना मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button