अपराध

BIG NEWS: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व सचिव संतोष बडोनी निलंबित, आयोग में सचिव रहते लापरवाही का आरोप

देहरादून: शासन ने उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के पूर्व सचिव संतोष बडोनी को निलंबित कर दिया है। उन पर आयोग का सचिव रहते हुए लापरवाही बरतने का आरोप है। बडोनी के कार्यकाल में ही स्नातक स्तर का पेपर लीक हुआ था। ऐसे उन पर भी मिलीभगत का आरोप लग रहा है।

दूसरी ओर सचिवालय रक्षक भर्ती का पेपर लीक होने के मामले में आयोग के अधिकारियों की मिलीभगत सामने आ रही है, क्योंकि यह पेपर आयोग के अंदर से ही लीक हुआ। इस मामले में पूर्व सचिव से भी पूछताछ हो सकती है। बता दें कि बडोनी प्रतिनियुक्ति पर आयोग में सचिव पद पर तैनात थे। पेपर लीक मामले में जब उनकी लापरवाही सामने आई तो सरकार नही एक सप्ताह पूर्व ही उनकी प्रति नियुक्ति समाप्त करते हुए शासन में बैठा दिया था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button