अपराध
दुखद समाचार : जलाभिषेक करने गई दो युवतियां सतपुली नयार में डूबी, सतपुली के निकट दंगलेश्वर महादेव मंदिर में जल चढ़ाने जा रही थी युवतियां

सतपुली: पौड़ी जिले में पड़ते सतपुली में बड़ी ही दुखद खबर सामने आई है। मंदिर में जलाभिषेक करने के लिए गई दो युवतियां नहर में डूब गई। पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर लिए हैं।
सतपुली से कुछ ही दूरी पर प्राचीन दंगलेश्वर महादेव मंदिर है। सावन सोमवार को दोनों युवतियां जल चढ़ाने के लिए मंदिर जा रही थी। मंदिर जाने से पहले दोनों जल भरने के लिए गई, जहां दोनों नयार में बह गई। कुछ ही दूरी पर पुलिस ने दोनों के शव बरामद कर लिए हैं।




