धर्म संस्कृति

पौड़ी की इस होनहार बेटी की आवाज का हर कोई हुआ कायल, तेजी से हो रहा है गाना वायरल, लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी ने भी जमकर की तारीफ, कहा बिपाशा गढ़वाली लोकगीतों का सुरीला भविष्य

कोटद्वार : इन दिनों सोशल मीडिया पर एक गीत तेजी से वायरल हो रहा है। आठवीं कक्षा की छात्रा क्लासरूम में गाना गाती दिख रही है। इस हाेनहार बेटी का नाम है बिपाशा जोकि राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अदवाड़ी हल्दुखाल नैनीडांडा की कक्षा आठ की छात्रा है। इस होनहार बेटी का गाना जब इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ तो उत्तराखंड के महान गायक नरेंद्र सिंह नेगी भी बेटी की आवाज की तारीफ करते पीछे नहीं हटे।

उन्होंने कहा बिपाशा गढ़वाली लोकगीतों का सुरीला भविष्य है। बिपाशा का सुंदर गाना जिसने सुना वह शेयर करता नहीं रूक पाया। यूट्यूब, वाट्सएप व अन्य माध्यमों से यह गाना लाखों लोगों तक पहुंच चुका है। लोग लगातार गाने को शेयर कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button