रोजगार समाचार

यातायात वालंटियर बनना चाहते हो तो ऐसे करें अप्लाई, यह मिलेंगे फायदे

देहरादून: राज्य की यातायात व्यवस्था सुधारने और सड़क हादसों की रोकथाम के लिए यातायात निदेशालय  की ओर से यातायात वालंटियर योजना शुरू करने जा रहा है। जिसके अन्तर्गत 18 वर्ष से अधिक आयु के युवकों को यातायात के विभिन्न कार्यों में जुड़ने का मौका दिया जा रहा है। इसमें यातायात जंक्शन पर यातायात संचालन, यातायात जागरुकता संबंधी कार्यक्रम आदि ।इसके लिए आवेदक को यातायात निदेशालय की वेबसाईट Uttarakhandtraffic.com को खोलकर वेबसाईट पर बने  “Uttarakhand traffic Volunteer Form” को सही जानकारी के साथ भरकर Submit कर सकता है। इसके अतिरिक्त अपना फार्म डाक द्वारा यातायात निदेशालय, उत्तराखण्ड कचहरी रोड देहरादून  भेज सकते हैं साथ ही यातायात निदेशालय,उत्तराखण्ड कचहरी रोड देहरादून में प्रस्तुत होकर भी भर सकता है। सहायता हेतु मो0न0 8445219933 / 8057941156 पर संपर्क कर सकते हैं। यातायात वालंटियर के लिए प्रात्रता
1.        आवेदक की उम्र 18 वर्ष से ऊपर होनी चाहिए।
2.        आवेदक में शारीरिक एवं मानसिक रुप से ट्रैफिक संचालन की क्षमता होनी चाहिए।
3.        यातायात संबंधी सारे नियमों का पालनकर्ता हो।
4.        कोई भी पुलिस कार्यवाही/ अन्य कार्यवाही/ एफआइआर रजिस्टर्ड ना हो।
5.       योजना के तहत जो भी आदेश दिये जायेगें उसका पालन करेगें।


यातायात वालंटियर के कार्य –

1.        इस स्कीम के तहत यातायात वालंटियर द्वारा अपने नजदीकी क्षेत्र के आसपास स्थित ट्रैफिक जंक्शन पर यातायात कर्मियों के साथ यातायात संचालित किया जाएगा।
2.        अपने आसपास के कालेजों,पार्कों,उच्चतर शिक्षण संस्थानों,स्टेडियम,मॉल, टैक्सी स्टैंड,बस स्टैंड, हॉस्पिटल, रेलवे स्टेशन एवं सरकारी/प्राईवेट कार्यालयों आदि में यातायात जागरुकता का प्रचार प्रसार करेंगें।
3.        सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों की मदद (Good Samaritan) करेंगे।
4.        नो-पार्किंग में खड़े वाहनों का Uttarakhand Traffic Eyes App की मदद से फोटो/वीडियों अपलोड कर चालान करवायेंगे।
5.        यातायात पुलिस द्वारा आयोजित किये जाने वाले जागरुकता कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे।6.        अतिक्रमण हटाने में सहयोग करेंगें।
7.        पार्किंग स्थलों के संचालन में सहयोग करेंगे तथा नई पार्किंग स्थलों के चिन्हीकरण में समन्वय का कार्य करेंगे।8.        ट्रैफिक पुलिस के सोशल मीडिया अकाउंट को फॉलो कर ज्यादा से ज्यादा लोगों तक पहुंचायेगें।

यातायात निदेशालय द्वारा दी जाने वाली सुविधाएः–
1.        यातायात निदेशालय द्वारा  वालंटियर को टी-सर्ट ,कैप एवं आई कार्ड उपलब्ध करवाया जाएगा।2.        यातायात निदेशालय/जिला पुलिस की ओर से वालंटियर को यातायात सम्बन्धी लघुकालिक प्रशिक्षण दिया जाएगा।3.        हर माह सबसे अच्छे यातायात वालंटियर को सम्मानित/पुरुस्कृत किया जाएगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button