देहरादून: करोड़ों हिंदुओं की आस्था के प्रतीक भगवान बदरीनाथ धाम के कपाट आठ मई को सुबह सवा छह बजे खोले जाएंगे। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने की तिथि वसंत पंचमी के दिन नरेंद्रनगर राज दरबार में तय हो गई है। राजपुरोहितों ने टिहरी नरेश महाराजा मनुज्येंद्र शाह की कुंडली देखकर धाम के कपाट खुलने की तिथि घोषित की। वसंत पंचमी के मौके पर नरेंद्रनगर राजमहल में आचार्य कृष्ण प्रसाद उनियाल ने वैदिक मंत्रोच्चारण और विधि-विधान के साथ गणेश पूजन, पंचांग पूजन और चौकी पूजन के बाद महाराजा का वर्षफल और ग्रह नक्षत्रों की दशा देखकर भगवान कपाट खोलने की तिथि घोषित की। भगवान बद्री विशाल के महाभिषेक के लिए स्थानीय सुहागिन महिलाएं टिहरी सांसद महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह के नेतृत्व में 22 अप्रैल को राजदरबार में तिलों का तेल निकालेंगी। उसके बाद गाडू घड़ा यात्रा को लेकर डिम्मर पंचायत के लोग अपने गंतव्य के लिए प्रस्थान करेंगे।

More Stories
सेवा संकल्प अभियान’ के तहत नानकमत्ता पहुंचे मुख्यमंत्री धामी, स्वच्छता अभियान में किया श्रमदान
पलटन बाजार के दुकानदार ने किया मायूस, डोईवाला के समाजसेवी ने स्कूल के बच्चों को जूते देने का किया एलान
कैबिनेट में 10 प्रस्तावों पर लगी मुहर, 05 मेडिकल कॉलेज के इंटर्न का स्टाइपेंड बढ़ा