May 27, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

महिला की हत्या करने वाला कुख्यात पुलिस मुठभेड़ में घायल, झाड़ फूंक के बहाने महिला को ले गया था साथ

देहरादून: महिला की बेरहमी से हत्या करने वाले आरोपी के साथ पुलिस की देर रात मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ के दौरान एक गोली अपराधी के पैर में लगी, जिसके कारण वह जख्मी हो गया। इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। गिरफ्तार आरोपिबपर 10 हज़ार रुपये इमान घोषित किया गया था। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने बताया कि 25 दिसम्बर 2024 को चन्द्रमोहन ठाकुर निवासी खदरी श्यामपुर ऋषिकेश ने तहरीर कि उनकी पत्नी आशा देवी, उम्र 54 वर्ष 22 दिसम्बर को अस्पताल से बिना बताए कहीं चली गई। महिला की तलाश के दौरान पुलिस टीम ने घटनास्थल व उसके आसपास क्षेत्र के लगभग 250-300 कैमरो को चैक किया गया। जांच में महिला के संजय गुसाईं निवासी कुम्हारवाडा थाना ऋषिकेश के साथ उसकी स्कूटी से जाने की फुटेज पुलिस टीम को प्राप्त हुई। पुलिस टीम ने आरोपी के घर पर दबिश दी लेकिन वह अपने घर से फरार मिला।

इसी दौरान पुलिस टीम को 19/ल जनवरी को IDPL क्षेत्र में एक महिला का शव पड़ होने की सूचना मिली, जोकि 20 से 25 दिन पुराना प्रतीत हो रहा था। महिला की शिनाख्त उसके परिजनों ने गुमशुदा आशा देवी के रूप में की गई। मृतक के चेहरे पर चोट के निशान थे।घटना की गंभीरता को देखते हुए आरोपी पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित कर गिरफ्तारी के लिए कोतवाली ऋषिकेश तथा एसओजी की संयुक्त टीम का गठन किया गया। गठित टीम की ओर से आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार उसके सभी संभावित स्थानों पर दबिश दी जा रही थी।

एक फरवरी की देर रात्रि कोतवाली ऋषिकेश क्षेत्रान्तर्गत जंगलात बैरियर पर पुलिस टीम वाहनो की चेकिंग कर रही थी इसी दौरान पुलिस ने एक बिना नंबर की मोटरसाईकिल पर सवार 01 व्यक्ति, जोकि देहरादून से ऋषिकेश की ओर आ रहा था, को रुकने का इशारा किया, पुलिस टीम को देख बाइक सवार ने घबरा कर अपनी मोटर साईकिल वापस मोड़कर रानीपोखरी की तरफ भागने लगा। संधिक्त प्रतीत होने पुलिस टीम ने बिना देरी के अपने सरकारी वाहन से मोटर साईकिल का पीछा किया तो व्यक्ति ने अपनी मोटर साईकिल को काली माता मन्दिर के पास से जंगल की ओर मोड लिया तथा मोटर साईकिल को वही छोड़कर जंगल की ओर भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा करने पर व्यक्ति ने अचानक पलट कर पुलिस टीम पर फायर किये। पुलिस टीम ने आत्मरक्षा में फायर किया। बदमाश के बाएं पैर पर गोली लग गई, जिसे तत्काल पुलिस ने उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। मौके पर घायल बदमाश के कब्जे से पुलिस टीम को एक 315 बोर का तमंचा, 01 जिंदा कारतूस तथा 02 खोखा कारतूस बरामद हुए। आरोपी की पहचान संजय गुसाईं पुत्र निवासी कुम्हारवाडा, थाना ऋषिकेश, जनपद देहरादून, उम्र-45 वर्ष के रूप में हुई।

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि 22 दिसम्बर को आशा देवी से उसकी मुलाकात कुम्हारवाडा में हुई थी, जहाँ आशा देवी किसी झाड़ फूक वाले के बारे में पूछ रही थी, जिसे लेकर वह डोईवाला भी गया था। वहां कोई झाड़ फूंक वाला न मिलने पर वह उसे लेकर वापस ऋषिकेश आ गया। आरोपी ने आशा देवी को अपनी पत्नी का मोबाईल नम्बर, जोकि उसी के पास था, दिया। उसी दिन शाम के समय आशा देवी ने दोबारा झाड़ फूक वाले के पास जाने के लिए फ़ोन किया, जिस पर आरोपी अपनी स्कूटी लेकर आशा देवी को लेने रेलवे रोड पर एक होटल के पास गया। जहाँ से वह आशा देवी को लेकर रायवाला गया तथा रायवाला से शराब व अन्य खाने का सामान लेकर आशा देवी के साथ आईडीपीएल लेवर कालोनी के पास पार्किग ग्राउन्ड में गया, जहां आरोपी की शराब पीकर किसी बात को लेकर आशा देवी से आपस में बहस हो गई। आरोपी ने आशा देवी को धक्का दे दिया, जिससे वह ग्राउन्ड से नीचे ढलान पर गिर गई, और उसके सिर पर पत्थर लगने से खून निकलने लगा। पकड़े जाने के डर से आरोपी ने उसी पत्थर से आशा देवी के सिर पर वार कर दिया तथा गला दबा कर उसकी हत्या कर दी। इसके बाद शव को पास की झाडियो में छिपा दिया। घटना के बाद पकड़े जाने के डर से आरोपी लगातार अलग-अलग जगह में छुप रहा था। शनिवार रात को आरोपी वापस अपने घर ऋषिकेश आ रहा था, पर पुलिस चेकिंग के दौरान हुई मुठभेड़ में पकड़ा गया। आरोपी के खिलाफ हत्या, लूट,नकबजनी समेत कुल 27 मुकदमे दर्ज हैं।

About Author