
देहरादून: 13 अक्टूबर को सहसपुर में बुजुर्ग दंपति को बंधक बनाकर लूट का प्रयास करने वाले चार अभियुक्तों को दून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नगर निगम कर्मचारी जोकि घर के बारे में काफी कुछ जानता था, उसी ने ही सारा भेद अपने साथियों को दिया और लूट की योजना बनाई। एसएसपी अजय सिंह ने निर्देश पर सहसपुर थाना पुलिस ने लूट के प्रयास में शामिल चारों अपराधियों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने बताया कि 13 अक्टूबर को शमशेर सिंह निवासी सभावाला वार्ड नं0 12 थाना सहसपुर ने सूचना दी कि सुबह लगभग पांच बजे वह अपने घर के बाहर टहलते हुए पौधों को पानी दे रहे थे। इस दौरान एक युवक ने पीछे से आकर उन्हें धक्का देकर नीचे गिरा दिया जबकि उसके साथ दो अन्य युवकों ने उनके हाथ-पैर बांधकर मुंह मे कपडा ठूंस दिया, जिससे वो चिल्ला न सकें।
अभियुक्तों ने उनके बगल में चाकू लगाकर उन्हें धमकाते हुए घर में रखी नगदी व जेवर उनके हवाले करने की बात कही। उन्हें घसीटकर रसोई के दरवाजे तक ले गये। इस दौरान घर में बंधे कुत्ते के भौंकने की आवाज सुनकर उनकी पत्नी जागकर बाहर आ गई। तीनों व्यक्तियों ने उनकी पत्नी के साथ भी मारपीट की गई, इस बीच उनकी पत्नी के चिल्लाने से घर में काम करने वाली नौकरानियां जाग गई तथा उनकी पत्नी ने हिम्मत दिखाते हुए घर में बंधे कुत्ते को खोल दिया, जिससे तीनों व्यक्ति मौके से भाग गये।
सूचना पर थाना सहसपुर में मुकदमा पंजीकृत किया गया। प्रभारी निरीक्षक सहसपुर मुकेश त्यागी के नेतृत्व में चार अलग-अलग टीमों का गठन किया गया।सीसीटीवी कैमरों की फुटेजों का अवलोकन करते हुए घटना में शामिल प्रदीप कुमार उर्फ विपिन उर्फ पोपिन निवासी ग्राम अम्बेटा इस्माइलपुर थाना बेहट जिला सहारनपुर उत्तर प्रदेश वर्तमान निवासी जमनपुर थाना सेलाकुई को सभावाला तिराहे से गिरफ्तार किया गया। उससे पूछताछ में घटना में शामिल 03 अन्य अभियुक्तों के समबन्ध में जानकारी मिली, जिस पर आकाश कुमार उर्फ कुनाल निवासी ग्राम महमूदपुर नगली थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर यूपी, राजन निवासी ग्राम महमूदपुर नगली थाना मिर्जापुर जिला सहारनपुर यूपी और अमित कुमार बाल्मिकी निवासी तिपरपुर जंगलात बैरियर के पास थाना सहसपुर देहरादून को गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में प्रदीप कुमार ने बताया गया कि वह दिहाडी मजदूरी का काम करता है तथा उसके साथी अमित कुमार बाल्मिकी, जो नगर निगम सेलाकुई में काम करता है, के द्वारा उसे बताया गया था कि सभावाला क्षेत्र में एक कोठी में बुजुर्ग दम्पत्ति अकेले रहते हैं, जिनके पास काफी पैसा तथा ज्वैलरी है, यदि बुजुर्ग दम्पत्ति के घर पर लूट की घटना को अंजाम दिया जाये तो काफी माल मिल सकता है। जिस पर प्रदीप कुमार ने अपने ममेरे भाईयों आकाश व राजन, जोकि पावंटा साहिब में शटरिंग का काम करते हैं, से सम्पर्क कर उन्हें अपनी योजना के बारे में बताते हुए उसमें शामिल कर लिया।
अभियुक्त अमित ने उन्हें बताया कि उक्त बुजुर्ग व्यक्ति सुबह 05:00 बजे योगा करने के लिए घर से बाहर जाते हैं, इस दौरान घर में बुजुर्ग महिला अकेली रहती है, जिसे आसानी से बन्धक बनाकर घटना को अंजाम दिया जा सकता है।
घटना को अजांम देने के लिये सभी 12 अक्टूबर की शाम को प्रदीप के सेलाकुई स्थित कमरे में मिले। उसके पश्चात अभियुक्त अमित ने उन्हें बुजुर्ग दम्पत्ति का घर दिखाते हुए बताया गया कि उक्त कोठी में रहने वाले बुजुर्ग व्यक्ति उसे पहचानते हैं, जिस कारण वह अभियुक्तों के साथ घर में नहीं जा सकता। योजना के मुताबिक अभियुक्त प्रदीप, आकाश और राजन, आकाश की स्प्लेंडर मोटर साइकिल से रात्रि समय लगभग सवा 03 बजे बुजुर्ग दंपति के घर के पास पहुंचे तथा मोटर साइकिल को कबाडी की दुकान के आगे लगाकर घर के पास ही खेत में इंतजार करने लगे। सुबह समय करीब 05:00 बजे बुजुर्ग व्यक्ति घर से बाहर आये तथा काफी देर तक आंगन में ही टहलते हुए पौधों को पानी देने लगे। काफी देर इंतजार करने के बाद अभियुक्तों ने बुजुर्ग को बन्धक बनाने का प्लान बनाया तथा आकाश ने पीछे से जाकर बुजुर्ग व्यक्ति की गर्दन को पकड़कर उन्हें धक्का देकर नीचे गिरा दिया तथा राजन व प्रदीप ने उनके हाथ पैर बांधकर मूंह मे कपडा ठूंस दिया। इस दौरान राजन तथा आकाश ने अपने पास रखे चाकू से बुजुर्ग व्यक्ति को जान से मारने की धमकी देते हुए नगदी व गहने देने को कहा गया।
डर के कारण बुजुर्ग व्यक्ति ने उनकी बात मान ली तथा घर के दरवाजे से बुजुर्ग व्यक्ति को अंदर ले जाने के दौरान उनकी पत्नी जागकर बाहर आ गई तथा उनके द्वारा अभियुक्तों के साथ धक्का मुक्की करते हुए शोर मचा दिया गया। अभियुक्तों ने बुजुर्ग महिला को काबू करने का प्रयास करने के दौरान महिला ने घर में बंधे कुत्ते को खोल दिया तथा महिला का शोर सुनकर घर में काम करने वाली नौकरानियां भी जाग गई, जिस कारण तीनो बाइक से मौके से फरार हो गये। एसएसपी ने घटना का अनावरण कर अभियुक्तों की गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम 10 हजार रुपये पुरस्कार से पुरस्कृत करने की घोषणा की गई है।
*पुलिस टीम*
*थाना सहसपुर*
1- निरीक्षक मुकेश त्यागी, प्रभारी थाना सहसपुर
2- वरिष्ठ उप निरीक्षक शिशुपाल राणा
3-उप निरीक्षक राजेश असवाल
4-उप निरीक्षक विनय मित्तल
5-हेड कांस्टेबल जितेंद्र
6-कांस्टेबल नरेश पंत
7-कांस्टेबल मनदीप
8- कांस्टेबल फरमान (सेलाकुई)
9-कांस्टेबल शीशपाल (सेलाकुई)
10-कॉन्स्टेबल रविंद्र टम्टा डोइवाला
11- कांस्टेबल दीप प्रकाश रायवाला
*एसओजी टीम :-*
1- निरीक्षक शंकर सिंह बिष्ट (प्रभारी एसओजी)
2- नवनीत सिंह
3- जितेन्द्र सिंह
4- सोनी कुमार
5- मनोज कुमार
6- नवीन कोहली




