अपराध

SSP ने बदले थानाध्यक्ष, पदभार संभालने के बाद पहली लिस्ट की जारी

देहरादून: एसएसपी प्रमेन्द्र डोबाल ने चार्ज संभालने के बाद पहली लिस्ट जारी करते हुए दो थानाध्यक्ष को बदल दिया है। रायवाला थाने में तैनात राजेन्द्र खोलिया को रानीपोखरी का थानाध्यक्ष जबकि रानीपोखरी के थानाध्यक्ष विकेंद्र चौधरी को पुलिस कार्यालय तैनात किया है। लंबे समय से थाना-चौकी में तैनात निरीक्षक व दारोगाओं के भी जल्द तबादले हो सकते हैं।

स्थानांतरण नीति के तहत जनपद में तैनात निरीक्षक व दारोगाओं का ट्रांसफर पहाड़ी जनपदों में किया जाना है। इसको देखते हुए लिस्ट तैयार की जा रही है। इसको लेकर भी होमवर्क भी पूरा हो चुका है। इसके अलावा कुछ पुलिसकर्मी ऐसे भी हैं जिनकी समय-समय पर शिकायतें आती रहती हैं, ऐसे में सबसे पहले इन्हीं इंस्पेक्टर व दारोगाओं का नम्बर आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button