अपराध

दो दारोगाओं सहित 6 पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश, रेप के केस में सेटलमेंट करने के लिए मांग रहे थे पांच लाख

देहरादून: विशेष न्यायाधीश (सतर्कता गढ़वाल परिक्षेत्र) व सप्तम अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश अंजलि नौलियाल की अदालत ने विजिलेंस को हरिद्वार जिले के छह पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के आदेश जारी किए हैं। इनमे दो दारोगा सहित छह पुलिसकर्मी शामिल हैं। शिकायतकर्ता गोपाल सिंह निवासी जगजीतपुर देवपुरा थाना कनखल जिला हरिद्वार ने अपने अधिवक्ता पंकज जोशी के माध्यम से कोर्ट में प्रार्थनापत्र दिया कि उसने क्षेत्र के रहने ही रहने वाले दो व्यक्तियों ने उनसे 70 हजार रुपये उधार लिए थे। जब उसने रुपये वापस मांगे तो आरोपियों रुपये वापस करने से मना दिया। धमकी दी कि यदि दोबारा रुपये मांगे तो वह उसे दुष्कर्म के झूठे केस में फंसा देंगे।

इसके बाद गोपाल सिंह ने इस मामले की शिकायत थाना कनखल व पुलिस चौकी जगजीत में दी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। पीड़ित ने एक शिकायत पुलिस महानिदेशक को दी तो आरोपितों ने सबक सिखाने की धमकी दी। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित के विरुद्ध उनकी बहन के साथ दुष्कर्म की शिकायत दे दी। पुलिस ने पीड़ित के खिलाफ दुष्कर्म कर मुकदमा दर्ज कर लिया।

आरोप है कि एसआइ खेमेंद्र गंगवार तत्कालीन चौकी इंचार्ज जगजीतपुर वर्तमान तैनाती पुलिस कोतवाली जिला हरिद्वार एसआइ हेमलता व कांस्टेबल बलवंत ने पीड़ित के विरुद्ध दुष्कर्म के मामले में अंतिम रिपोर्ट लगवाने के लिए पांच लाख रुपये की मांग की। 12 दिसंबर 2021 को आरोपितों ने उन्हें फोन करके जगजीतपुर पेट्रोल पंप पर बुलाया। इस दौरान वहां पर एसआइ खेमेंद्र गंगवार, एसआइ हेमलता, कांस्टेबल पूनम, बलवंत, पप्पू कश्यप और विरेंद्र भी मौजूद थे। रुपये न देने पर आरोपित पीड़ित को एक निजी वाहन में डालकर थाना कनखल ले गए और लाकअप में बंद कर दिया और बुरी तरह से पीटा।

जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद पीड़ित ने 13 मार्च 2023 को थाना कनखल व 22 मार्च 20223 को एसएसपी को शिकायत दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। प्रार्थनापत्र पर सुनवाई करते हुए अदालत ने विजिलेंस को आदेश जारी किए हैं कि आरोपित एसआइ खेमेंद्र गंगवार, हेमलता, कांस्टेबल पूनम, बलवंत, पप्पू कश्यप और विरेंद्र के खिलाफ मुकदमा दर्ज विवेचना की जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button