अपराध

देहरादून के प्रतिष्ठित स्कूल की टीचर कोकीन सप्लाई में गिरफ्तार, स्कूल-कॉलेजों में कर रही थी नशा सप्लाई

देहरादून: स्कूल-कॉलेजों व बड़ी-बड़ी पार्टियों में नशा सप्लाई करने वाली एक देहरादून की प्रतिष्ठित स्कूल की टीचर उसके पति और एक विदेशी महिला को पुलिस ने कोकीन के साथ गिरफ्तार किया है। सभी आरोपी अंतराष्ट्रीय कोबरा गैंग के लिए काम कर रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों से 16.35 ग्राम कोकीन मिली है। पुलिस इनके तार पूरे देश में फैले होने की आशंका जता रही है।

राजपुर पुलिस की ओर से गिरफ्तार कोकीन तस्कर।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि गत छह फरवरी को राजपुर पुलिस ने कोबरा गैंग के तीन नशा तस्करों सरोवर कुमार, तनिष्क और प्रिंस राज को 3.30 ग्राम कोकीन और 38.45 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया था। इसके बाद पुलिस न केवल गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश में जुटी हुई थी बल्कि कोकीन व स्मैक दून लाने वालों का पता भी लगा रही थी। सोमवार रात राजपुर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट को सूचना मिली थी कि कोबरा गैंग के कुछ सदस्य राजपुर क्षेत्र में कोकीन की सप्लाई करने आ रहे हैं। जिस पर पुलिस ने पैसिफिक हिल्स अपार्टमेंट मसूरी रोड के पास से तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 16.35 ग्राम कोकीन और 63500 रुपये नकद बरामद हुए हैं।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सन्यु डायनाह निवासी युगांडा सेंचुरी वर्तमान निवासी विकासपुरी दिल्ली, रितिका साहनी व उसका पति सारथी साहनी निवासी प्रीतम रोड डालनवाला के रूप में हुई। आरोपी सारथी साहनी दून के एक प्रतिष्ठित निजी स्कूल में अंग्रेजी की अध्यापिका रह चुकी हैं। पिछले दिनों ही संदिग्ध गतिविधियों के कारण स्कूल प्रबंधन ने उन्हें निकाल दिया था।

विदेशी महिला गिरोह की सक्रिय सदस्य

पुलिस की पूछताछ में विदेशी महिला सन्यु डायनाह ने बताया कि वह युगांडा की नागरिक है व बिजनेस वीजा पर जनवरी में भारत आई थी। पुलिस का दावा है कि डायनाह कोबरा गैंग की सक्रिय सदस्य है। वह डिमांड के हिसाब से दिल्ली से कोकीन लेकर देश के अलग-अलग राज्यों में अपने एजेंटों को सप्लाई कर रही थी। दून में सारथी साहनी व उसकी पत्नी रितिका साहनी उसके लिए एजेंट का काम कर रहे थे।

सारथी का गिरोह के सदस्यों से संपर्क

एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सारथी साहनी दिल्ली की एक निजी कंपनी में मार्केटिंग हेड है व उसकी तैनाती देहरादून में है। वह दिल्ली में काफी समय से अपने संपर्कों के माध्यम से कोकीन व स्मैक लेकर यहां डिलीवरी करता था। अपनी अध्यापिका पत्नी रितिका की मदद से वह अमीरों की बड़ी पार्टियों समेत शैक्षिक संस्थानों में मादक पदार्थों की सप्लाई कर रहा था। पिछले दिनों उसकी मुलाकात सन्यु डायनाह से दिल्ली में हुई और फिर वह डायनाह के माध्यम से तस्करी करने लगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button