अपराध

अवैध खनन पर खनन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई, कई वाहन किए सीज, पांच स्क्रीन प्लांटों के ई-रवन्ना पोर्टल को अस्थायी रूप से किया बंद, खनन माफियाओं में मचा हड़कंप

डोईवाला में स्क्रीन प्लांट पर कार्रवाई करती खनन विभाग की टीम।
डोईवाला में स्क्रीन प्लांट पर कार्रवाई करती खनन विभाग की टीम।
नयां गांव में खनन विभाग की टीम ओर से सीज किया गया वाहन।

देहरादून: खनन विभाग की ताबड़तोड़ कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। जिलाधिकारी सोनिका के निर्देश पर विभाग की ओर से अवैध खनन करने वालों पर लगातार कार्रवाई जारी है। दो दिन पहले खान अधिकारी एश्वर्या शाह की देखकर में खनन विभाग की टीम ने डोईवाला से लेकर देहरादून तक 13 खनन से लदे वाहनों को सीज किया। वहीं जुर्माना लेकर उन्हें छोड़ा गया।

वहीं दूसरी ओर शुक्रवार को विभाग की टीम ने अनियमितताएं पाए जाने पर डोईवाला में पांच स्क्रीनिंग प्लांट के ई रवन्ना पोर्टल को अस्थाई रूप से बंद कर दिया है। दस्तावेज दिखाने के बाद ही स्क्रीनिंग प्लांट को दोबारा चालू किया जाएगा। जिला खान अधिकारी एश्वर्या शाह ने बताया कि सूचना मिली थी कि डोईवाला में पांच स्क्रीनिंग प्लांटों पर सीसीटीवी बंद पड़े हुए हैं और यहां से खनन सामग्री उठवाई जा रही है।

सूचना के आधार पर जिलाधिकारी के निर्देश पर शुक्रवार को कुमेर सलाल व राजेंद्र के साथ दबिश दी गई। इस दौरान पाया गया कि ग्राम फतेहपुर टांडा में श्रीराम एसोसिएट, ग्राम जीवनलाल फतेहपुर टांडा स्थित गौरव स्क्रीनिंग प्लांट, ग्राम फतेहपुर टांडा स्थित हिमालयन स्क्रीनिंग प्लांट, हिमालयन स्क्रीनिंग प्लांट व बालाजी एसोसिएट पर लगे सीसीटीवी कैमरे बंद पड़े हुए थे।

उनसे सीसीटीवी रिकार्डिंग दिखाने को कहा गया लेकिन एक से पांच जनवरी तक की सीसीटीवी रिकार्डिंग नहीं दिखा सके। इसलिए फिलहाल इन स्क्रीनिंग प्लांटों की ई रवन्ना पोर्टल को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है। एक से पांच जनवरी तक सीसीटीवी फुटेज दिखाने के बाद ही स्क्रीनिंग प्लांटों के पोर्टल शुरू किए जाएंगे। इस दौरान टीम ने स्क्रीन प्लांटों पर रखी खनन सामग्री की पैमाइश भी की है, जिसकी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजी गई है। वहीं जिलाधिकारी सोनिका ने बताया कि अवैध खनन वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। विभाग की ओर से खनन माफिया के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। यह कार्रवाई आगे भी ऐसे ही जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button