अपराध

दुखद: काफल लेने जंगल गई महिला को गुलदार ने मार डाला, क्षेत्र में दहशत, पाबौ के गांव सपलोड़ी की है घटना

पाबौ: पहाड़ों में गुलदार का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। विकास खंड पाबौ के ग्राम पंचायत सपलोड़ी में काफल लेने गई एक महिला को गुलदार ने मार डाला। घटना रविवार देर शाम साढ़े छह बजे की बताई जा रही है। सूचना के बाद पुलिस, राजस्व पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच चुकी है।

विकास खंड पाबौ के ग्राम पंचायत सपलोड़ी की सुषमा देवी 45 वर्ष पत्नी हरि सिंह रावत अपनी सहेली गुड्डी देवी के साथ रविवार की शाम को काफल लेने गांव के जंगल हरियालीसैंण गई थी। लौटते समय शाम करीब साढ़े छह बजे घात लगाए गुलदार ने सुषमा पर हमला कर दिया। सहेली गुड्डी ने किसी तरह से भागकर अपनी जान बचाई और घटना की जानकारी ग्रामीणों को दी। इसके बाद ग्रामीण जंगल की ओर भागे, जहां उन्हें सुषमा मृत अवस्था में मिली।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस चौकी पाबौ, राजस्व पुलिस व वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है। चौकी प्रभारी पाबौ दीपक पंवार ने बताया कि गुलदार के हमले में सपलोड़ी की सुषमा देवी की मौत हो गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button