देश विदेश

हरिद्वार: मनसा देवी मंदिर में भगदड़, 06 श्रद्धालुओं की मौत व कईयों के घायल होने की सूचना

हरिद्वार: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। ताजा सूचना के मुताबिक भगदड़ से 06 लोगों की मौत की सूचना है जबकि कई लोगों के बुरी तरह से घायल होने की खबर भी है। मौके पर राहत एवं बचाव अभियान चल रहा है। घायलों को एम्बुलेंस के माध्यम से अस्पताल लाया जा रहा है।

रविवार सुबह हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भारी भीड़ जमा होने के बाद मची भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि बिजली तार टूटने से भगदड़ मची। भगदड़ से 06 लोगों की मौत की खबर है। पुलिस व एसडीआरएफ बचाव कार्य मे जुट गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने घटना पर दुख जताया है। एसएसपी हरिद्वार परमेंद्र डोबाल ने बताया कि अभी तक 35 घायल श्रद्धालुओं को जिला अस्पताल लाया गया है‌ ‌। जिनमें 15 घायलों को हायर सेंटर रेफर किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button