सिक्किम में शुक्रवार को बड़ा सड़क हादसा हुआ है। यहां एक दर्दनाक सड़क हादसे में सेना के 16 जवान शहीद हो गए है। सेना के अधिकारी के मुताबिक घटना जेमा, उत्तरी सिक्किम में हुई। दुर्घटनाग्रस्त वाहन तीन वाहनों के काफिले का हिस्सा था, जो चटन से सुबह थंगू की ओर बढ़ा था।
पीआरओ डिफेंस लेफ्टिनेंट कर्नल महेंद्र रावत के मुताबिक, जेमा के रास्ते में वाहन एक तीखे मोड़ पर एक खड़ी ढलान पर फिसल गया। एक बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया और चार घायल सैनिकों को हवाई मार्ग से निकाला जा रहा है। इसमें दुर्भाग्य से तीन जूनियर कमीशंड अधिकारियों और 13 सैनिकों ने दुर्घटना में लगी चोटों के कारण दम तोड़ दिया। इस दुख की घड़ी में भारतीय सेना शोक संतप्त परिवारों के साथ खड़ी है।
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सिक्किम में सड़क हादसे में घायल चार जवानों को एयरलिफ्ट करके पहले सिलिगुड़ी स्थित बागडोगरा में उतारा गया। इसके बाद यहां बेंगडूबी स्थित सेना अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि इन चारों जवानों का इलाज यहां चल रहा है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने सिक्किम में एक सड़क दुर्घटना में भारतीय सेना के वीर जवानों की शहादत पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
More Stories
सीएम धामी का एक और बड़ा फैसला, कांवड़ मार्ग में खाद्य की दुकान पर मालिक का नाम जरूरी
वीडियो: 17 साल बाद परिजनों को मिला खोया बेटा, पंजाब के तरनतारन में डेरे में रखा था कैद
उत्तराखंड के आर्मी जवान की भोपाल में ट्रेनिंग के दौरान हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम