देश विदेश

रक्षाबंधन गिफ्ट : मोदी सरकार ने गैस सिलेंडरों की कीमतों में की कटौती, घरेलू गैस सिलेंडर में 200 रुपये तो उज्जवला योजना के लाभार्थियों को मिलेगी 400 रुपये की सब्सिडी

देहरादून: केंद्र सरकार ने सरकार महंगाई की मार झेल रही जनता को राहत देने के लिए रक्षाबंधन पर बड़ा एलान किया है। गैस सिलेंडर की कीमतों में सभी उपभोक्ताओं को 200 रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को पहले से मिल रही 200 रुपये की सब्सिडी के अतिरिक्त अलग से 200 रुपये की सब्सिडी दी जाएगी। यानी उन्हें एक गैस सिलेंडर पर 400 रुपये की छूट मिलेगी। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर कैबिनेट की बैठक के बाद केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इसका एलान किया।

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में कटौती के एलान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया, “रक्षाबंधन का पर्व अपने परिवार में खुशियां बढ़ाने का दिन होता है। गैस की कीमतों में कटौती होने से मेरे परिवार की बहनों की सहूलियत बढ़ेगी और उनका जीवन और आसान होगा। मेरी हर बहन खुश रहे, स्वस्थ रहे, सुखी रहे, ईश्वर से यही कामना है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button