अपराध

पत्नी की हत्या कर पति ने ट्रेन के आगे कूदकर दी जान, पत्नी पर करता था शक

देहरादून: शकी व्यक्ति ने पहले अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया और फिर लक्सर में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि गुरुवार को एक व्यक्ति ने लक्सर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या कर ली। जीआरपी लक्सर द्वारा मृतक के मोबाइल से उसके परिजनों का नंबर लेकर उनसे संपर्क किया तो पता चला कि मृतक ज्ञान प्रकाश निवासी दवाई पूर्व थाना निघासन जनपद लखीमपुर खीरी अपनी पत्नी के साथ देहरादून में चकशाह नगर नेहरू कॉलोनी में रहता था, तथा पैंट पुताई का कार्य करता था।

मृतक के परिजनों द्वारा लखीमपुर से मृतक के फूफा को घटना की जानकारी दी गई, जिसके द्वारा मृतक के कमरे में जाकर देखा तो कमरा बंद था, जिसकी जानकारी उसके द्वारा पुलिस व आसपास के लोगो को दी गयी, कमरा खोलने पर मृतक ज्ञान प्रकाश की पत्नी रामबेटी कमरे में मृत अवस्था में पाई गई। मृतका के गले पर गला घोटने के निशान है। दोनों की शादी को 7 वर्ष पहले हुई थी। आसपास लोगों के अनुसार दोनो में अकसर कहासुनी होती रहती थी।

प्रथम दृष्टया मृतक ज्ञान प्रकाश द्वारा अपनी पत्नी की हत्या करने के उपरांत लक्सर में जाकर स्वयं आत्महत्या किया जाना प्रकाश में आया है । घटना के संबंध में मृतका के पति ज्ञानप्रकाश के फूफा बलराम पुत्र रामचंद्र निवासी बेलरायां थाना तिकुनिया जिला लखीमपुर खीरी द्वारा थाना नेहरू कॉलोनी में प्रार्थना पत्र दिया गया है, जिसमे अभियोग पंजीकृत किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button