अपराध

बेटा न होने पर पत्नी को पीटा, सिर पर फ्राईपेन मारकर किया घायल

देहरादून : बेटा न होने पर पति ने अपने मां-बाप व बहन साथ मिलकर पत्नी को इतना पीटा कि वह बेहोश हो गई। आरोपियों ने महिला के सिर पर फ्राइपेन मारा, जिस कारण वह बदहवास हो गई। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया। घटना के बाद आरोपी पति खुद भी अस्पताल में भर्ती हो गया। स्थानीय महिलाओं ने रविवार को थाने का घेराव कर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की है। जिस पर पुलिस ने चार दिन बाद आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

महिला का वह वीडियो जिसे देखकर हर किसी का दिल पसीज जाएगा।

पुलिस को दी तहरीर में विनीत राज निवासी लक्ष्मीपुर प्रेमनगर ने बताया कि उनकी बहन सुमन यादव का विवाह वर्ष 2015 में आरोपित अर्पण यादव निवासी प्रेमनगर के साथ हुआ था। शादी के बाद सुमन की तीन बेटियां हुई। इसके बाद से ही उसका पति, सास, ससुर और ननद उसे परेशान करने लगे। आरोपी उसके साथ मारपीट करते हुए गाली-गलौज करते थे। इस संबंध में उन्होंने पूर्व में भी प्रेमनगर थाने में तहरीर दी, लेकिन आरोपित हर बार माफी मांगकर बच जाता

प्रेमनगर थाने के बाहर बदहवास स्थिति में महिला।

शिकायतकर्ता ने बताया कि 16 अप्रैल की रात उन्हें किसी का फोन आया कि सुमन के पति अर्पण ने सुमन को बुरी तरह से पीट दिया। सूचना मिलते ही वह बहन के घर पहुंचे और तत्काल उसे प्रेमनगर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करवाया। हालत गंभीर होने पर जहां से उसे दून अस्पताल रेफर कर दिया गया। सुमन कई घंटे बेहोश रही। थोड़ा होश में आने के बाद उसने बताया कि उसके पति, सास, ससुर और ननद ने उसे बुरी तरह से पीटा। उसका गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की गई। पड़ोसियों ने आकर उसे बचाया। पीड़ित की आठ वर्षीय बेटी ने बताया कि आरोपितों ने उसकी मां के सिर पर फ्राइपेन मारा, जिससे वह बेहोश हो गई। प्रेमनगर थानाध्यक्ष गिरीश नेगी ने बताया कि आरोपित अर्पण यादव, ससुर गोपाल यादव, सास रानी यादव और ननद सपना यादव के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। चिकित्सकों के बयान के आधार पर धारा में बढ़ोतरी की जा सकती है।

आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर किया थाने का घेराव

प्रेमनगर थाने के बाहर हंगामा करती महिलाएं।

शिकायतकर्ता ने बताया कि आरोपित उसकी बहन को इसलिए पीटते थे कि उसकी तीन बेटियां ही थी। रविवार को भारी संख्या में स्थानीय महिलाएं प्रेमनगर थाना पहुंची और थाने का घेराव किया। आरोप है कि आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए अस्पताल में भर्ती हो गया और पुलिस उसे गिरफ्तार नहीं कर रही है। उन्होंने कहा कि यदि जल्द आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया तो उन्हें सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button