अपराध

विधायक उमेश शर्मा को हिरासत में लेने के विरोध में समर्थकों ने पुलिस पर किया पथराव, देखें लाइव तस्वीरें

देहरादून: खानपुर विधायक उमेश कुमार और पूर्व विधायक कुंवर प्रणव चैंपियन के विवाद के बाद उत्तराखंड का माहौल खराब होता दिख रहा है। शुक्रवार को विधायक उमेश कुमार को डोईवाला में पुलिस हिरासत में लेने की घटना के बाद उनके समर्थकों ने खानपुर में पुलिस पर पथराव कर दिया। इससे अफ़रातफरी मच गई। बताया जा रहा है कि पथराव के कारण कई लोग घायल हो गए हैं।

बता दें कि चैंपियन से विवाद के चलते उमेश कुमार ने शुक्रवार को इस मामले में महापंचायत बुलाई गई थी। इसकी भनक जब देहरादून पुलिस को लगी तो देहरादून से खानपुर जा रहे उमेश शर्मा को पुलिस ने डोईवाला से हिरासत में ले लिया। उधर महापंचायत को लेकर हजारों की संख्या में भीड़ खानपुर पहुंच गई। पुलिस के रोकने पर उन्होंने पथराव कर दिया। उमेश समर्थकों की ओर से पुलिस पर पथराव से चैंपियन और उमेश कुमार को लेकर छिड़ा विवाद एक बार फिर तूल पकड़ गया है। हमला खानपुर के गोवर्धनपुर क्षेत्र में हुआ उमेश कुमार के समर्थकों ने पुलिस पर पत्थर और ईंट से हमला कर दिया। कई पुलिसकर्मी घायल हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button