अपराध

एसएसपी का सख्त संदेश, पहाड़ के युवकों के सपनों से खिलवाड़ करने वाले जाएंगे जेल

देहरादून: पहाड़ के युवाओं को नौकरी दिलाने का सुनहरा सपना दिखाकर उनसे ठगी करने वाले कबूतरबाजाें पर एसएसपी देहरादून सख्त कार्रवाई करने जा रहे हैं। युवाओं को विदेश में नौकरी लगाने का झांसा देकर उनसे ठगी करने के 10 विभिन्न प्रकरण सामने आए हैँ। कबूतरबाजों ने 19 युवाओं को विदेश भेजने के नाम पर उनसे 48 लाख रुपये की ठगी कर चुके हैँ। तमाम प्रकरण सामने आने के बाद एसएसपी ने ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश जारी किए हैं। इसके साथ ही पूरे गिरोह की कुंडली खंगालने को कहा गया है।

19 युवकों ने शिकायत दर्ज कराई है कि कबूतरबाजाें ने उन्हें नौकरी दिलाने का झांसा देकर 48 लाख रुपये ठग लिए हैं। लगातार आ रही शिकायतों को देखते हुए एसएसपी ने इस मामले को गंभीरता से लिया है। एसएसपी अजय सिंह ने पुलिस को दिए गए सभी प्रार्थना पत्रों की फाइनेंशियल फ्राड यूनिट की टीम से जांच करवाई। जांच में आरोपियों ने विदेश भेजने के नाम पर 19 युवकों से 48 लाख रुपये से अधिक की धोखाधडी करना प्रकाश में आया। विदेश भेजने के नाम पर युवाओं से की गई धोखाधडी के प्रकरणों की गंभीरता से देखते हुए सभी प्रकरणों में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश जारी किए हैं।

एसएसपी ने युवाओं से की अपील
— विदेश में नौकरी के लिए जिस किसी एजेंसी या फर्म से संपर्क किया जाता है, उस एजेंसी व फर्म के अधिकृत होने के संबंध में पूर्ण जानकारी प्राप्त कर लें। इसके लिए भारत सरकार की ऐबसाइट पर जाकर फर्म की वैधता की जांच की जा सकती है।
— एजेंसी व फर्म की ओर से विदेश में जिस संस्थान पर नौकरी उपलब्ध कराए जाने संबंधी जाब लेटर व अन्य दस्तावेज उपलब्ध कराए जाएं, उक्त संस्थान से मेल अथवा अन्य माध्यमों से संपर्क कर जाब संबंधित समस्त जानकारियों को अवश्य वैरिफाई कर लें।
— संबंधित एजेंसी व फर्म की ओर से उपलब्ध कराए गए वीजा व टिकटों आदि को मेल अथवा अन्य माध्यमों से वेरिफाई करने के उपरांत ही अग्रिम कार्रवाई करें।
— भारत सरकार की ओर से प्रमाणित एजेंसियों व फर्मो की जानकारी के लिए विदेश मंत्रालय के इमीग्रेट पोर्टल पर संपर्क कर भर्ती एजेंट के संबंध में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button