देहरादून: हाथों में चापड़ लेकर थार चलाते हीरोगिरी दिखाना एक मनचले को भारी पड़ गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी खुमारी उतारी। एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि सोशल मीडिया पर प्रसारित एक वीडियो, जिसमें एक कार चालक कार से बाहर अपने हाथ में चापड़ ( बड़ा चाकू) लेकर वाहन चलाते हुए दिखाई दे रहा है। वीडियो का संज्ञान लेते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने तत्काल वाहन चालक की तलाश कर उसके विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
प्रभारी निरीक्षक कैंट कमल कुमार लूंठी के नेतृत्व में गठित टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वीडियो में दिख रहे वाहन के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए वाहन चालक को हिरासत में लिया गया, जिसकी तलाशी में उसके कब्जे से वीडियो में दिख रहे अवैध चापड़ को पुलिस द्वारा बरामद किया गया, जिस पर आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत करते हुए गिरफ्तार किया गया। आरोपी के थार वाहन को सीज किया गया। आरोपी की पहचान अक्षांश सकलानी निवासी बाल शिक्षा निकेतन कोलागढ़, थाना गड़ी कैंट, देहरादून, उम्र- 29 वर्ष के रूप में हुई है।

More Stories
उरेडा के परियोजना अधिकारी को 40 हजार रुपये रिश्वत लेते विजिलेंस ने रंगे हाथ पकड़ा
एक और पेपर लीक: सहायक प्रोफेसर गिरफ्तार, वाट्सएप पर छात्रों को भेजे सवाल
राजधानी में फिर बेलगाम अपराध: दून में युवक की गला रेतकर हत्या, विकासनगर में फायरिंग से एक की मौत