हल्द्वानी : अल्मोड़ा व हल्द्वानी के बीच बड़ा हादसा हो गया। यहां सवारियों से भरी रोडवेज की बस 100 मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में 26 यात्रियों के घायल व 04 यात्रियों की मृत्यु की सूचना है। हालांकि मृतकों के संबंध में अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है। घायलों को रेस्क्यू कर सड़क तक लाया गया, जिसके बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हादसे पर दुख जताते हुए उचित उपचार देने के आदेश जारी किए हैं।
बुधवार सुबह अल्मोड़ा से हल्द्वानी आ रही परिवहन निगम की बस भीमताल के आमडाली के पास खाई में गिर गई। पुलिस के अनुसार बस में 30 यात्री सवार थे। घायलों को भीमताल अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद डा. सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी लाए जाने की तैयारी की जा रही है। घायलों को लेने के लिए हल्द्वानी से भीमताल के लिए 15 से अधिक एंबुलेंस रवाना हो गई है।

More Stories
टिहरी में दुखद हादसा, पिकअप खाई में गिरने से 08 की मौत, रेस्क्यू जारी
रुद्रप्रयाग में हादसा: 250 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, तीन लोगों की मौत
मसूरी रोड पर हादसा, SDRF ने दो को सुरक्षित निकाला, एक चट्टान में फंसा, रेस्क्यू जारी