देहरादून: काशीपुर में बिना अनुमति निकाला गया’ l love mohamad’ जुलूस के दौरान पुलिसकर्मियों को पीटने व तोड़फोड़ करने वाले दंगाईयों के खिलाफ मुख्यमंत्री ने सख्त से सख्त कार्रवाई के आदेश जारी किए हैं। मोहल्ला अलीखां में रविवार की रात करीब 500 लोगों ने बिना अनुमति निकाले ‘आई लव मोहम्मद’ जुलूस निकाला। जिसके बाद शहर में काफी हंगामा हुआ था।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने साफ कहा है कि दंगाइयों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने दोहराया कि सार्वजनिक और निजी संपत्ति को हुए नुकसान की भरपाई उपद्रवियों से ही कराई जाएगी।
इस मामले में पुलिस अब तक 500 से अधिक लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर चुकी है। समाजवादी पार्टी नेता नदीम अख्तर समेत सात आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है, जबकि सपा नेता हनीफ गांधी और दानिश चौधरी अभी फरार बताए जा रहे हैं।

More Stories
BIG BREAKING…दून में मुठभेड़, बदमाश ढेर, थानाध्यक्ष को लगी गोली
अय्याशी के अड्डे बने होमस्टे पर चला प्रशासन का डंडा, 17 के लाइसेंस निरस्त
बिल्डर की गुंडागर्दी का डीएम ने लिया संज्ञान, गुंडा एक्ट में बुक, जिलाबदर की तैयारी