रेड अलर्ट: पहाड़ पर दो दिन झुलसाएगी गर्मी, 13 और 14 अप्रैल को पहाड़ों में हल्की बारिश के आसार,मिलेगा सुकून

देहरादून: मौसम विभाग ने पहाड़ी क्षेत्रों के लिए प्रचंड गर्मी की चेतावनी जारी की है। नौ और 10 अप्रैल को ऑरेंज अलर्ट जबकिम 11 और 12 अप्रैल को लेकर रेट अलर्ट जारी किया है। राज्य मौसम केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि, प्रदेश में तकरीबन सभी शहरों में तापमान सामान्य से छह से सात डिग्री अधिक चल रहा है।
उत्तरकाशी, चमोली, टिहरी, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, अल्मोड़ा, बागेश्वर, नैनीताल व चम्पावत जिलों में आने वाले तीन चार दिनों में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की वृद्धि होने की संभावना है।वहीं मौसम विभाग के मुताबिक, चार दिन की गर्मी के बाद 13 और 14 को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है, जिससे बढ़ते तापमान में कुछ राहत मिल सकती है।
मौसम विभाग के मुताबिक, ज्यादा तापमान वाले जिलों में वनाग्नि की घटनाएं बढ़ने, फसल और सब्जियों पर असर पड़ने की संभावना है। इस दौरान उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पिथौरागढ़ और बागेश्वर जिलों में 3500 मीटर से अधिक ऊंचे इलाकों में हिमस्खलन की भी संभावना है।




