March 25, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

Raksha Bandhan : रक्षाबंधन पर महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा का तोहफा, सीएम धामी ने दिए निर्देश

देहरादून: रक्षाबंधन के दिन प्रदेश की महिलाओं को सरकार ने बड़ी राहत दी है। महिलाएं प्रदेश के अंदर उत्तराखंड परिवहन निगम द्वारा संचालित बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान की जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस संबंध में निर्देश दिए, जिसके बाद सचिव अरविन्द सिंह ह्याँकी द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।

रक्षाबंधन के पर्व पर इस बार भी महिलाओं को सरकार ने रोडवेज बसों में निशुल्क बस यात्रा का तोहफा दिया है। इस घोषणा के तहत छूट का लाभ केवल राज्य के भीतर यात्रा करने पर ही मिल सकेगा। इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा योग का साया है। 11 अगस्त को रक्षाबंधन पर भाइयों की कलाई पर राखी बांधने का करीब एक घंटे और 12 अगस्त को ब्रह्म मुहूर्त में तड़के मात्र 48 मिनट का ही मुहूर्त है।

ज्योतिषाचार्य के मुताबिक उत्तराखंड में विशेष रूप से भद्रा का ध्यान रखा जाता है। इसलिए 11 अगस्त को रक्षाबंधन पर भाई की कलाई में राखी बांधने का शुभ मुहूर्त शाम को 8.50 बजे से 9.50 तक ही है। क्योंकि पूरे दिन भद्रा रहेगी। भद्रा में रक्षाबंधन नहीं होता है।

About Author