अपराध

नाले में बही 05 साल की मासूम का शव पांच किमी दूर दुधली से हुआ बरामद

देहरादून: भारी बारिश के चलते नाले में बही 05 साल की मासूम का शव एसडीआरएफ ने 05 किलोमीटर दूर दूधली स्थित सुसुवा नदी किनारे से बरामद हुआ है। बुधवार शाम को शहर कोतवाली की लक्खीबाग स्थित मद्रासी कॉलोनी में निर्माणाधीन रेलवे ओवरब्रिज के पास पांच साल की प्रियंका नाले में बह गई।

बच्ची को बचाने का काफी प्रयास के वाबजूद मासूम को बचाया नहीं जा सका। इस संबंध में एसडीआरएफ टीम को सूचना प्राप्त हुई कि लक्खीबाग क्षेत्र में नाले में एक बच्ची बह गई है, जिसमें सर्चिंग हेतु एसडीआरएफ टीम की आवश्यकता है। सूचना पर एसडीआरएफ टीम एडिशनल उप निरीक्षक विजेंद्र कुड़ियाल के नेतृत्व में टीम रेस्क्यू करने के लिए तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।

एसडीआरएफ टीम ने घटनास्थल में पहुंचकर त्वरित कार्यवाही करते हुए लक्खीबाग क्षेत्र मद्रासी कॉलोनी के नालों में गहन सर्चिंग अभियान चलाया गया। लेकिन काफी तलाश के वाबजूद बच्ची नहीं मिली। गुरुवार को एसडीआरएफ टीम ने पुनः घटनास्थल पर पहुंचकर सर्चिंग अभियान चलाया। सर्चिंग के दौरान बच्ची के शव को दूधली चौकी के पास सुस्वा नदी के किनारे से बरामद कर जिला पुलिस के सुपुर्द किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button