
देहरादून: Hello…नमस्कार…Sir मैं Si …. बोल रहा हूं, थाना …. से। सर, आपको बताना था कि आपका बेटा ….पुलिस checking में, बिना हेल्मेट के पकड़ा गया है..
सर हम इसका चालान कर रहे हैं, परन्तु चालान के साथ साथ आपको और आपके बेटे को इतना समझाना है कि बिना helmet के आये दिन भयानक accident होते रहते हैं जिसमें व्यक्ति अपनी जान खो देता है…
इसलिए सर आप अपने प्यारे बेटे को जरा प्यार से समझा देना। ज्यादा डांटना मत आप इसे। आपका बेटा बातचीत से समझदार लग रहा है, बस थोड़ा counselling और प्यार से समझाने की जरूरत है कि helmet जरूरी है…स्पीड कम रखनी है…धन्यवाद सर

इस तरह के फ़ोन कॉल्स देहरादून पुलिस उन अभिभावकों को कर रही है, जिनके बच्चे सड़क पर बिना हेलमेट वाहन दौड़ा रहें हैं। देहरादून में बढ़ रहे सड़क हादसों को देखते हुए एसएसपी देहरादून अजय सिंह ने नई पहल की है। जो भी युवक बिना हेलमेट पहने वाहन चला रहे हैं, उन्हें रोककर उनका चालान किया जा रहा है। इसके बाद उन युवकों के अभिभावकों को फोन कर सूचना दी जा रही है कि उनका बेटा बिना हेलमेट पहने घूम रहा है। अभियान के पहले दिन एसएसपी ने खुद सड़क पर उतर कर अभिवावकों को खुद फोन कर उन्हें जागरूक किया।




