अपराधसड़क हादसा

ऋषिकेश में बेकाबू ट्रक ने कई वाहनों को मारी टक्कर, यूकेडी नेता सहित दो की मौत

ऋषिकेश: ऋषिकेश में बेकाबू ट्रक ने कई वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे में शादी समारोह में शामिल होने के लिए आये राज्य आंदोलनकारी और यूकेडी के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह पंवार सहित दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। घटना के बाद चालक ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया।

रविवार को देहरादून हाइवे पर स्थित एक वेडिंग प्वाइंट में भाजपा नेता के बेटे की रिसेप्शन पार्टी थी। यहां यूकेडी नेता त्रिवेंद्र पंवार, माजरी लालतप्पड़ निवासी 35 वर्षीय गुरजीत सिंह भी शामिल होने के लिए वेडिंग प्वाइंट के बाहर पहुंचे थे। तभी वहां सामने से आ रहा बेकाबू ट्रक कई वाहनों को रौंदते हुए निकल गया।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने एम्बुलेंस के माध्यम से सभी घायलों को सरकारी अस्पताल भेजा। जहां चिकित्सकों ने यूकेडी नेता त्रिवेंद्र सिंह पंवार की हालत को गंभीर बताते हुए एम्स रेफर कर दिया। वहीं, गुरजीत को डाक्टरों ने मृतक घोषित कर दिया और घायल जतिन का इलाज शुरू हुआ। उधर, एम्स में डाक्टरों ने यूकेडी नेता को मृतक घोषित कर दिया। घटना के बाद घटनास्थल पर काफी तनाव का माहौल देखने को मिला। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक आरएस खोलिया ने बताया कि ट्रक की तलाश के लिए आसपास के सभी थानों में सूचना दे दी गई है। जल्द ही उस पकड़ा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button