अपराध

अब देहरादून में हुई कोलकाता जैसी गैंगरेप की घटना, यह पूरा मामला

देहरादून: कोलकाता में महिला चिकित्सक से दुष्कर्म के बाद हत्या को लेकर अभी पूरे देश मे आक्रोश फैला है वहीं देहरादून में किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। बताया जा रहा है कि किशोरों के साथ आईएसबीटी में बस के अंदर सामुहिक दुष्कर्म हुआ है। घटना से चार दिन तक मामला चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के पास था। शनिवार को सीडब्ल्यूसी ने पुलिस को तहरीर दी, जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून अजय सिंह ने ततपरता के साथ मुकदमा दर्ज करने व आरोपियों को गिरफ्तार करने के आदेश जारी किए। पटेलनगर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। इस मामले में पुलिस ने कुछ व्यक्तियों को हिरासत में लिया है।

घटना 12 अगस्त मध्य रात्रि की बताई जा रही। पीड़िता दिमागी रूप से कुछ अस्वस्थ बताई जा रही। चाइल्ड वेलफेयर हेल्पलाइन ने उसे बदहवास स्थिति में आइएसबीटी से बाहर से रेस्क्यू किया। किशोरी पंजाब की निवासी बताई जा रही। वह पंजाब से दिल्ली पहुंची और वहां से मुरादाबाद। इसके बाद परिवहन निगम की बस से देहरादून पहुंची थी। हेल्पलाइन की ओर से जब किशोरी की काउंसिलिंग की गई तो घटना का पता चला। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने भी आइएसबीटी चौकी पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की सदस्य प्रीति थपलियाल ने बताया कि 13 अगस्त की शाम आइएसबीटी के बाहर हेल्पलाइन की टीम ने एक किशोरी को बदहवास स्थिति में देखा। इसके बाद टीम उसे आइएसबीटी परिसर में बने चाइल्ड हेल्पलाइन बूथ पर ले गई। वहां किशोरी से पूछताछ की, लेकिन वह रोती रही। उसने बताया कि उसके साथ गलत काम हुआ है। मामले की गंभीरता देख हेल्पलाइन की टीम किशोरी को बालिका निकेतन ले गई और उसकी काउंसिलिंग कराई गई। चार दिन किशोरी की सीडब्ल्यूसी में काउंसिलिंग चलती रही।

पीड़ित के अनुसार उसके मां-बाप की हो चुकी है मौत
काउंसिलिंग के दौरान किशोरी ने बताया कि वह पंजाब की रहने वाली है। उसकी आयु करीब 16 वर्ष है। किशोरी ने बताया कि उसके माता-पिता का देहांत हो चुका है। वह अपनी बहन व जीजा के साथ रहती थी। बहन व जीजा ने 11 अगस्त को उसे घर से निकाल दिया। जिसके बाद वह बस से दिल्ली पहुंची। वहां से दूसरी बस से मुरादाबाद पहुंची और वहां 12 अगस्त की शाम उसे देहरादून जाने वाली बस दिखी तो वह उसमें बैठ गई। रात करीब ढाई बजे देहरादून पहुंचने पर जब बस आइएसटीबी के भीतर गई तो सभी लोग उतर गए। कुछ लोगों ने उसके साथ गलत काम किया।

हर पहलू पर हो रही है जांच

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि शनिवार को ही मामला पुलिस के संज्ञान में आया है। सीडब्ल्यूसी ने अपनी रिपोर्ट में किशोरी के साथ दुष्कर्म की बात लिखी है। हालांकि किशोरी सही से कुछ बता नहीं पा रही है। मामले में मुकदमे के आदेश जारी किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button