देहरादून: 14 फरवरी को 70 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के आंकड़े निर्वाचन आयोग ने जारी कर दिए हैं। इस बार पौड़ी जिले की चौबट्टाखाल सीट पर 45.33 फीसदी सबसे कम मतदान हुआ जबकि हरिद्वार ग्रामीण में सर्वाधिक 81.94 सर्वाधिक मतदान हुआ। जिलों की ओवरआल बात करें तो हरिद्वार जिले में सर्वाधिक 74.77 फीसदी मतदान हुआ है वहीं अल्मोड़ा जिले में सबसे कम 53.71 फीसदी मतदान हुआ।
उत्तराखंड के विधानसभा चुनाव में इस बार 81 लाख 72 हजार 173 में से 53 लाख 42 हजार 462 मतदाताओं ने मतदान किया। यह 65.37 प्रतिशत है जबकि 2017 में प्रदेश में 65.56 प्रतिशत मतदान हुआ था। सर्वाधिक मतदान के मामले में हरिद्वार जिला टॉप पर है जबकि ऊधमसिंह नगर दूसरे और उत्तरकाशी जिला तीसरे स्थान पर है।
प्रदेश के किस जिले में कितना मतदान प्रतिशत
| जिला | 2017 | 2022 |
| उत्तरकाशी | 68.29 | 68.48 |
| चमोली | 60.02 | 62.38 |
| रुद्रप्रयाग | 61.46 | 63.16 |
| टिहरी गढ़वाल | 55.40 | 56.34 |
| देहरादून | 63.45 | 63.69 |
| हरिद्वार | 75.69 | 74.77 |
| पौड़ी गढ़वाल | 54.95 | 54.87 |
| पिथौरागढ़ | 60.58 | 60.88 |
| बागेश्वर | 61.23 | 63.00 |
| अल्मोड़ा | 52.81 | 53.71 |
| चंपावत | 61.66 | 62.66 |
| नैनीताल | 66.77 | 66.35 |
| ऊधमसिंह नगर | 75.79 | 72.27 |
| कुल | 65.56 | 65.37 |
उत्तराखंड में अब तक हुए मतदान का प्रतिशत

More Stories
ब्रेकिंग: भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा, देखें लिस्ट
BIG NEWS: यशपाल आर्य एवं प्रीतम सिंह ने कार्यमंत्रणा समिति से दिया इस्तीफा, विस अध्यक्ष को लिखा पत्र
उत्तराखंड के 6 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दल डीलिस्टेड,11 दलों को नोटिस