देहरादून: भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत के बावजूद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की हार के बाद अब सवाल यह उठने लगा है कि उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा। विधायकों में से कैबिनेट मंत्री व पार्टी के वरिष्ठ नेता सतपाल महाराज का नाम मुख्यमंत्री का नाम सबसे आगे चल रहा है। वहीं श्रीनगर सीट से दूसरी बार चुनाव जीते धन सिंह रावत भी मुख्यमंत्री की दौड़ में हैं।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को भी पार्टी के रूप देख रही है। वहीं गैर विधायकों में सांसद अनिल बलूनी का नाम भी खूब चर्चाओं में है। बलूनी केंद्रीय संगठन से जुड़े हैं और केंद्र में उनकी अच्छी पकड़ है। ऐसे में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह उन्हें उत्तराखंड की सत्ता की चाबी थमा सकते हैं। दूसरी ओर पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक भी मुख्यमंत्री की दौड़ में कहीं पीछे नहीं है। इसका बड़ा कारण यह भी है कि चुनाव से ठीक पहले निशंक की सरगर्मियां बढ़ गई थी। पार्टी के कद्दावर नेता होने के चलते उन्हें राजनीति के बारे में काफी जानकारी भी है और वह एक बार प्रदेश के मुख्यमंत्री भी रह चुके हैं।
पार्टी सूत्रों की मानें तो एक-दो दिन में पार्टी हाईकमान मुख्यमंत्री का चेहरा घोषित कर सकता है। सतपाल महाराज व धन सिंह रावत लगातार दूसरी बार जीतकर सदन पहुंचे हैं। दोनों पौड़ी जिले से हैं और वहां सभी छह सीटें भाजपा के खाते में गई हैं।

More Stories
ब्रेकिंग: भाजपा प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा, देखें लिस्ट
BIG NEWS: यशपाल आर्य एवं प्रीतम सिंह ने कार्यमंत्रणा समिति से दिया इस्तीफा, विस अध्यक्ष को लिखा पत्र
उत्तराखंड के 6 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दल डीलिस्टेड,11 दलों को नोटिस