देश विदेश

उत्तरकाशी में सुरंग में फंसे मजदूरों की जिंदगी बचाने की जंग जारी, सुरंग के अंदर फंसी है 40 जानें, ढाई फीट चौड़े पाइप से बाहर निकाले जाएंगे मजदूर, रेस्क्यू में लग सकते हैं दो दिन

उत्तरकाशी : निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में भूस्खलन हादसे के बाद मौके पर पहुंचे आपदा प्रबंधन सचिव डा. रंजीत कुमार सिन्हा ने सुरंग के अंदर भूस्खलन का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि सुरंग के अंदर सभी मजदूर सुरक्षित हैं जिन्हें पाइपलाइन के जरिए खाना, पानी और ऑक्सीजन की आपूर्ति की जा रही है। बताया कि देहरादून से बोरिंग के लिए आगर मशीन मंगवाई गई है जिससे बोरिंग कर ढाई फीट व्यास का पाइप डाला जाएगा जिससे सभी मजदूरों को बाहर निकाल लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस काम में एक से दो दिन का समय लग सकता है।

बीते रविवार को निर्माणाधीन सिलक्यारा सुरंग में भूस्खलन के बाद से 40 मजदूर सुरंग के अंदर हैं। घटना के दूसरे आपदा प्रबंधन सचिव डॉ. सिन्हा ने मौके पर पहुंचकर वस्तु स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि जहां पर भूस्खलन हुआ है वहां पर सॉफ्ट रॉक है जिसके चलते भूस्खलन हुआ है। सोमवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिल्क्यारा सुरंग के भीतर हुए भूधंसाव स्थल का निरीक्षण कर राहत और बचाव कार्यों की समीक्षा की। इसके अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी मुख्यमंत्री से सुंगर में फंसे श्रमिकों के बारे में और बचाव कार्यों की जानकारी ली। 

मुख्यमंत्री ने बताया कि सभी श्रमिकों के लिए पाइपलाइन के जरिए ऑक्सीजन, खाद्य सामग्री व पानी भेजा जा रहा है। वहीं जेसीबी व अन्य मशीनों से मलबा हटाने का काम जारी है। इसके अलावा मजदूरों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए देहरादून से ऑगर मशीन मंगवाई गई है, जिससे कि सीवर लाइन बनाने की तरह बोरिंग की जाएगी। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button