March 14, 2026

GarhNews

Leading News Portal of Garhwal Uttarakhand

ब्रेकिंग…गुमखाल-दुगड्डा के बीच कार खाई में गिरी, तीन शिक्षकों की मौत

देहरादून: कोटद्वार से जयहरीखाल के अंतर्गत राजकीय इंटर कॉलेज जा रहे अध्यापकों का वाहन गुमखाल-दुगड्डा के बीच दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में दो शिक्षिकाओ सहित तीन की मौत हो गई वहीं दो शिक्षक घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए कोटद्वार के बेस अस्पताल में दाखिल किया गया है। मृतकों की पहचान मानपुर निवासी पूनम रावत, वंदना भंडारी और शिवपुर निवासी दीपक शाह के रूप में हुई है। वहीं घायलों में कौड़िया निवासी अरुण कुमार और रतनपुर निवासी जयवीर सिंह सिंह शामिल हैं।

About Author