देहरादून: कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी बुधवार को देहरादून पहुंच गई हैं। वह आज कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी करेंगी। इसके अलावा कांग्रेस कार्यकर्ताओं में जोश भरेगी। 31 जनवरी तक नामांकन के बाद राजनीतिक पार्टियों ने चुनाव प्रचार को रफ्तार दे दी है। आने वाले दिनों में कांग्रेस, भाजपा व आम आदमी पार्टी के बड़े नेता उत्तराखंड पहुंचेंगे।



