एक्सक्लूसिव न्यूज़

Big News: सरकार ने अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के सचिव को हटाया, पेपर लीक प्रकरण में गिरी गाज, शासन की ओर से आदेश जारी

देहरादून: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग स्नातक स्तर की परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले में सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आयोग के सचिव संतोष बडोले को हटा दिया है। उनकी जगह पर संयुक्त सचिव सुरेंद्र सिंह रावत को अतिरिक्त प्रभार यूकेएसएसएससी का सचिव का पदभार सौंपा गया है।

आयोग की ओर से चार 5 दिसंबर 2021 को स्नातक स्तर की परीक्षा आयोजित की गई थी। पेपर परीक्षा से एक दिन पहले ही लीक हो गया। इस मामले में जांच कर रही है उत्तराखंड पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स अब तक 17 लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं कई आरोपी अभी पुलिस के रडार पर हैं।

इसी बीच सरकार ने परीक्षा का पेपर लीक होने के मामले का संज्ञान लेते हुए बड़ी कार्रवाई करते हुए आयोग के सचिव को हटा दिया है। सचिव संतोष बडोनी ने सितंबर महीने में सेवानिर्वित होना था, लेकिन इससे पहले ही सरकार की ओर से उन्हें सचिव पद से हटा दिया गया है। इससे पहले आयोग के अध्यक्ष नैतिकतता के आधार पर इस्तीफा दे चुके हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button